मकान में लगी भीषण आग, सरकारी स्कूल के शिक्षक की मौत, मची अफरातफरी

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के नादौन अनुमंडल में एक मकान में आग लगने से सरकारी स्कूल के 57 वर्षीय शिक्षक की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नादौन थाने के प्रभारी योग राज चंदेल ने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे सनाही ग्राम पंचायत के छैलाली गांव में अशोक कुमार के घर में आग लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि आग बिजली का शार्ट सर्किट होने से लगी। उन्होंने बताया कि कुमार एक कमरे में सो रहे थे और बगल के कमरे में सो रही उसकी पत्नी सुनीता ने आग देखकर शोर मचाया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही कुमार की मौत हो गई।

नायब तहसीलदार कांगू बलवंत ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद कुमार की पत्नी को तत्काल 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई। कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कश्मीर-हमीरपुर में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वह अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |