सरपंच की इन हरकतों से परेशान थे दंपति, तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

खरगोन। जिले के मेनगांव थाने के उबदी गांव में गुरूवार की रात पति और पत्नि ने (कीटनाशक) जहरीली दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिन्हे तत्काल उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों को इंदौर रैफर कर दिया गया है।

जहरीली दवाई पीने के पूर्व जितेन्द्र भालसे और पत्नि रीना भालसे ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उबदी गांव के सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र पाटीदार और पांच अन्य लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया है। मेनगांव थाने के उबदी की घटना को लेकर अब पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है की जितेन्द्र भालसे और पंचायत का विवाद चल रहा है।

जितेन्द्र के गांव में जमीन पर कब्जा करने की बात आ रही है। भालसे के ही रिश्तेदार और पंचायत कोई भवन बनाना चाहती है। विवाद के चलते पति पत्नि ने सुसाइड का प्रयास किया है। अब पुलिस की जाॅच में ही पूरा खुलासा होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |