उज्जैन जिले में धारा 144 के तहत जारी आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई, मामला स्कूल ड्रेस, कॉपी किताब

उज्जैन 13 अप्रैल।। किसी एक ही दुकान या विक्रेता से पुस्तकें, कापियां, यूनिफार्म खरीदने के मामले में जारी किए गए धारा 144 के आदेश के पालन को लेकर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सख्त रुख अपनाते आज जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र के निजी स्कूलों के प्राचार्य एवं संचालकों की बैठक कर जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश के बारे में उन्हें स्पष्ट समझाइश दे और आदेश का सख्ती से पालन करवाएं। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत आने पर सख्ती से कार्यवाही की जाए ।

कलेक्टर के निर्देश पर पाठ्य सामग्री व गणवेश आदि की खरीदी दुकान विशेष से करने के मामले में दबाव बनाने वाले स्कूल संचालको के विरुद्ध शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 07342513512 भी जारी किया गये है । कोई भी व्यक्ति इस मामले की शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर कार्यालयीन समय में कर सकता है ।

कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में आज उज्जैन एसडीएम श्री राकेश शर्मा द्वारा तुरंत उज्जैन शहर के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक आयोजित कर उन्हें समझाइश दी गई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |