जनपद कार्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा, इस बात पर कर्मचारियों ने कर दी युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

 बैतूल। जिले की आमला जनपद में एक युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को कुछ कर्मचारी बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है की युवक अत्यधिक शराब के नशे में होकर अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए जनपद सीईओ के कार्यालय में पहुंचा था, जहां पर उसने पहले सीईओ से रुपयो की मांग की थी।

नशे में धुत युवक ने रुपए नहीं मिलने पर टेबल पर रखे कुछ शासकीय दस्तावेज उठाए और अचानक फाड़ दिए और सीईओ का मोबाइल छीनकर भागने लगा, जिसके बाद सीईओ ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवाज देकर युवक को सीईओ के चेंबर से बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई कर दी ।युवक का नाम जयराज उइके जो की बैतूल मुख्यालय का रहने वाला है।

जनपद सीईओ का कहना है की युवक अत्यधिक के नशे में धुत होकर कमरे में आया और रूपयो की मांग करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालने लगा युवक के खिलाफ आमला थाने में एक आवेदन देकर शिकायती दर्ज करवाई गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |