भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियों में जुटी बीजेपी ने बूथ से बूथ मिलाकर अपनी चुनावी टीम तैयार की है। सौ फीसदी समर्पित पन्ना प्रमुखों अब मैदान में उतरकर काम करेंगे। मध्यप्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान 2.O पूरा हुआ है। बूथ सशक्तिकरण अभियान में बीजेपी ने बूथ कार्यकर्ता तैयार किए है।
कुल 64,100 बूथों पर नियुक्ति हुई है। इसमें 63,005 बूथ अध्यक्ष, 61,407 महामंत्री, 60,407 बीएलए बनाए गए है। करीब 9 लाख बूथ समिति अध्यक्ष बने हैं। 11 लाख से भी ज्यादा अर्ध पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। हर मतदाता और हर बूथ पर अब बीजेपी के कार्यकर्ता तैनात हुए हैं। बीजेपी कई चुनावों में पन्ना प्रमुख की मदद से चुनाव जीतती आ रही है।