तलेन में किए कारनामे, यहां आकर निलंबित हुए सीएमओ – भ्रष्टाचार करने व शासन को क्षति पहुंचाने के मामले में अकोदिया के सीएमओ पर गिरी गाज
अकोदिया। नगर परिषद के सीएमओ रमेशचंद्र वर्मा को पिछली परिषद में किए गए कारनामों के चलते निलंबित कर दिया गया है। इनके द्वारा की गई अनियमित्ताओं की शिकायत राजगढ़ कलेक्टर को की गई थी। जिसमें उनके अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया था।

इनमें 3 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही रमेशचंद्र वर्मा तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद तलेन वर्तमान में अकोदिया सीएमओ द्वारा भी हितग्राही मूलक योजनाओं में फर्जी तरीके से राशि का गबन करने एवं शासन को क्षति पहुंचाने के आरोप थे जो बाद में सिद्ध पाए गए और गुरूवार को इनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए। इनके निलंबन की कार्रवाई उप आयुक्त भोपाल द्वारा की गई है।
जांच में पाए गए दोषी, तत्काल प्रभाव से निलंबित
तीन कर्मचारियों को भ्रष्टाचार को लेकर गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं मामले में रमेशचंद्र वर्मा पर भी राशि का गबन करने और शासन को राशि की क्षति पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे। चूंकि मामला जांच में था और इसी दौरान इनका स्थानांतरण तलेन से अकोदिया हो गया था। इधर जांच पूरी होने पर ये दोषी सिद्ध पाए गए और भोपाल से इनके निलंबन के आदेश जारी किए गए।
तलेन के कारनामे यहां हुए उजागर
तलेन में रहते हुए श्री वर्मा पर महात्वाकांक्षी योजनाओ विवाह सहायता, अन्त्येष्टि सहायता, अनुग्रह सहायता, आवास योजना एवं कर्मकार मंडल योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसकी जांच के बाद उपायुक्त भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 86 मध्य प्रदेश सिविल सेवा अधिनियम 1966 तथा मध्य प्रदेश नगर पालिका सेवा नियम 1973 नियम 26/2 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
00000000