शुजालपुर में सीएम ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन,व्यंजन का स्वाद लेकर चाय पी, सीएम कर गए सराहना

शाजापुर,,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुजालपुर में लाडली बहना महा सम्मेलन के समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश आजीविका मिशन द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल पर चाय भी पी। साथ उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की एवं जानकारी ली। प्रदर्शनी स्थल के प्रभारी वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जी एल गुवहटिया ने बताया कि कलेक्टर महोदय श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन और मार्गदर्शन में प्रदर्शनी पर बेहतर व्यवस्था की गई थी यहां पर सभी विभागों के स्टाल लगाए गए थे जिनका भ्रमण सीएम ने किया और सराहना भी की

उल्लेखनीय है कि समारोह स्थल पर कृषि विभाग द्वारा मिलेट फसलों के महत्व एवं जैविक खेती प्रदर्शनी और जैविक उत्पाद विक्रय को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसी तरह शिक्षा विभाग द्वारा सीएम राईज स्कूल झांकी, उद्योग विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का बैनर-पोस्टर से प्रचार-प्रसार, उद्यान विभाग द्वारा उद्यानिकी फसलों एवं उन्नत मशीनों के मॉडल, ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा समूहों की दीदीयों द्वारा बनाए गए उत्पादों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जलजीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं, पशु चिकित्सा सेवा विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं एवं गौशालाओं में निर्मित जैविक खाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी एवं एनीमिया, आयुष्मान भारत, मलेरिया, कुष्ठ नियंत्रण आदि योजनाओं पर, नगरपालिका शुजालपुर द्वारा शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री, रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेला, आयुष विभाग द्वारा योजनाओं से संबंधित, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई थी। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने भी प्रदर्शनी प्रभारी श्री गुवहटिया और उनकी टीम को बधाई दी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |