मक्सी पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है इस मामले में थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत एडिशनल एसपी टीवीएस बघेल एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे के निर्देशन और मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, विक्रय की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में बंजारी के रहने वाले मांगीलाल पिता बोन्दा गुर्जर के घर से 7 पेटी देसी प्लेन शराब कीमती ₹22750 रु जप्त की गई । आरोपी मांगीलाल मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश उसके संभावित ठिकानों पर की जा रही है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर शराब के संबंध में पूछताछ की जाएगी ।
इस कार्यवाही में थाने के ए.एस.आई. संजय सवनेर , ए.एस.आई. संतोष रघुवंशी ए.एस.आई. जितेंद्र दुबे प्रधान आरक्षक वीरेंद्र शर्मा को उल्लेखनीय भूमिका रही
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :