शाजापुर
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर शुजालपुर में लाडली बहना महा सम्मेलन समारोह स्थल पर प्रत्येक सेक्टर में एनीमिया मुक्त भारत की थीम पर महिलाओं एवं पुरूषों के हीमोग्लोबीन टेस्ट के लिए प्रत्येक सेक्टर में काउंटर बनाए गए थे। सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया ने बताया कि समारोह के दौरान 10117 महिलाओं तथा 8985 पुरूषों इस प्रकार कुल 19102 हीमोग्लोबीन टेस्ट किए गए। सीएमएचओ डॉ. निदारिया ने बताया कि इस तरह एक दिन में इतनी मात्रा में हीमोग्लोबीन टेस्ट किया जाना संभवत: पहले कभी नहीं हुआ है। जो कि अपने आप मे वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यह जानकारी सभा स्थल पर प्रदर्शनी का निरीक्षण करने आये सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान को दी गई तो उन्होंने भी पूरी टीम की प्रसंशा की। जनप्रतिनिधियों ने भी अपना हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाया मंत्री इंदर सिंह परमार भी पहुचे थे। कलेक्टर ने कहा सब टीम भावना का नतीजा है जो ऐसे सकारात्मक परिणाम आये है।


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :