सर्किल जेल शिवपुरी को मिले दो आइएसओ प्रमाण पत्र, इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला पुरस्कार

शिवपुरी। शहर के एबी रोड़ स्थित सर्किल जेल को दो आइएसओ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुए हैं। सर्किल जेल को आइएसओ 9001:2015 एवं आइएसओ 45001: 2018 के रूप में सर्टिफाइड किया गया है। जेल अधीक्षक रमेशचंद आर्य ने बताया कि जेल विभाग के मैनुअल के अनुसार, सर्किल जेलों का संचालन, कैदियों के जीवन में बदलाव, स्वच्छता, क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम, पर्यावरण संरक्षण, भोजन सुरक्षा प्रबंधन आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर यह पुरस्कार हासिल किए हैं।

रमेशचंद आर्य ने बताया कि जेल में भोजन इत्यादि से निवृत्त होकर कैदियों को आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी प्रदान किए जाते हैं, ताकि वह जेल में कुछ सीखकर अपने नए भविष्य का निर्माण जेल से बाहर आकर कर सके। इसके साथ ही कैदियों की दिशा और दशा बदलने के लिए सर्किल जेल शिवपुरी सदैव कार्यरत और प्रयासरत है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |