प्रदेश में होंगी 60 हजार से ज्यादा टीचरों की भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

भोपाल। मध्यप्रदेश युवाओं के लिए एक बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश के नवनियुक्ति शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के वीडियो संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने इस साल एक लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती का लक्ष्य रखा है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के जरिये कहा कि इस साल के अंत तक 60 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता की बात करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में मध्य प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। रैंकिंग में मध्य प्रदेश का स्थान 17वें नंबर से 5वे नंबर पर पहुंच गया है यानि 12 नंबर की छलांग लगाई है।

अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा है कि “मध्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा है। इस साल के अंत तक 60,000 से ज़्यादा शिक्षकों की नियुक्ति का भी लक्ष्य है। शिक्षा की गुणवत्ता में मध्य प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। इस रैंकिंग में मध्य प्रदेश का स्थान 17वें नंबर से 5वे नंबर पर पहुंच गया है यानि 12 नंबर की छलांग वह भी बिना हो हल्ला किए।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |