सीएम कल 12को आएंगे शुजालपुर, प्रसासन की तैयारिया हुई पूरी,कलेक्टर एसपी के कुशल नेतृत्व में सफल होगा कार्यक्रम
शाजापुर, 11 अप्रैल 2023/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 12 अप्रैल को शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे।
प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान 12 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे स्टेट हेंगर भोपाल से हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 11.55 पर शाजापुर जिले के शुजालपुर पहुचेंगे। वे यहां लाडली बहना सम्मेलन सहित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के उपरांत शाम 4.15 बजे प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन के द्वारा 3 दिन से लगातार तैयारी की जा रही है कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल अपनी पूरी टीम जिनमें जिला पंचायत के सीईओ संतोष टैगोर प्रभारी एडीएम अजीत कुमार श्रीवास्तव जिला कोषालय अधिकारी जीएल गुवहटिया, पीडब्ल्यूडी अधिकारी रविंद्र वर्मा शुजालपुर एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद सिंह,CMHO डॉ राजू निदरिया, खनिज अधिकारी आर एस उइके, कृषि अधिकारी के एस यादव, PHE अधिकारी vs चौहान,सहित सभी विभागों के अफसरो के साथ तैयारियों में लगे हुए थे और उसी का परिणाम है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम सफल होगा वही जिले के एसपी यशपाल सिंह राजपूत कानून व्यवस्था की मजबूती के साथ अपनी टीम जिनमें एडिशनल एस टी एस बघेल एसडीओपी शुजालपुर सहित जिले के समस्त थानों के थाना प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मौजूद है के साथ रक्षा कवच और मजबूत कानून व्यवस्था बनाए हुए है कलेक्टर और एसपी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलता की ओर बढ़ रहा है
