भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया विभाग की टीम में 3 नए उपाध्यक्ष और 4 प्रवक्ता की नियुक्ति की गई है। जानकारी के अनुसार मौजूदा प्रवक्ताओं में से 3 नए उपाध्यक्ष बनाए गए है।
अवनीश बुंदेला, संतोष सिंह गौतम, आरपी सिंह को उपाध्यक्ष में नियुक्त किया गया है। वहीं शहरयार खान, नीलाभ शुक्ला, प्रवीण धौलपुरे और अमीनुल सूरी को प्रवक्ता बनाए गए है। जबकि अमित चौरसिया और शिवम शुक्ला भी संभागीय प्रवक्ता बनाए गए।
बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को महज अब कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में कांग्रेस अपने सोशल मीडिया टीम को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। जिसके लिए नेताओं को मीडिया की जिम्मेदारियों सौंपी जा रही है।