4 साल की मासूम को लालच देकर घर बुलाया, फिर मिटाई हवस की प्यास, ऐसे हुआ खुलासा

दमोह। एक बार फिर दुष्कर्म की वारदात सामने आई है, जिसमें इस बार आरोपी के द्वारा एक 4 वर्ष की मासूम बच्ची को अपने घर लालच देकर बुलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद जब परिजनों ने बच्ची को देखा तो बच्ची लहूलुहान थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, देर रात आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे देहात थाना पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर लिया और मामले में जांच की जा रही है।

मामले में जानकारी देते हुए देहात थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि, घटना देहात थाना क्षेत्र की है, जहां पर एक गांव में मासूम नाबालिक करीब 4 वर्ष की बच्ची के साथ पड़ोसी के द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता के परिजनों के द्वारा सागर नाका चौकी में आकर शिकायत की गई, जिसके बाद तत्काल पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बच्ची को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।

बच्ची के इलाज तथा मेडिकल परिक्षक के बाद मामले के आरोपी पड़ोसी पर दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |