रक्षा बंधन पर महिलाओं को मुफ्त में मोबाइल बांटेगी यहां की सरकार, तीन साल तक मुफ्त मिलेगा इंटरनेट

जयपुर: विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को देखें तो ये बात किसी से छिपी नहीं है कि राजस्थान की जनता एक बार भाजपा तो दूसरी बार कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका देती है। फिलहाल तो यहां कांग्रेस की सरकार है और इसी साल चुनाव होना है, देखना होगा कि जनता इस बार किसको समर्थन देती है। हालांकि गहलोत सरकार ने जनता को खुश करने के लिए कई अहम काम किए हैं। इसी बीच सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कांग्रेस के अग्रिम संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) के स्थापना दिवस के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर 40 लाख परिवारों की महिलाओं को तीन साल की इंटरनेट सेवाओं के साथ निशुल्क स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इस योजना पर 600 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

इस दौरान गहलोत ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं लगाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जयपुर स्थित राजस्थान विश्विघालय में यह कक्षाएं आगामी दिनों में प्रारंभ हो जाएगी। शेष जिलों में सेटेलाइट कक्षाएं संचालित होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रदेश की विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए 24 अप्रैल से विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |