महिला पार्षद का डांस वीडियो हुआ वायरल, हाथ में गिलास के साथ ‘पीले-पीले ओ मेरे राजा’ गाने पर झूमती आईं नजर
भोपाल। राजधानी भोपाल के वार्ड क्रमांक 2 से बीजेपी पार्षद कुसुम चतुर्वेदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में पीले-पीले ओ मेरे राजा गाने पर पार्षद अन्य महिलाओं के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। विवाद की जड़ यह है कि वीडियो मंदिर परिसर का बताया जा रहा है।
यह वीडियो संत हिरदाराम नगर का बताया जा रहा है। इस क्षेत्र में पूजा श्री क्षेत्र में एक बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बीजेपी पार्षद कुसुम चतुर्वेदी को भी आमंत्रित किया गया। हाथ में डिस्पोजल लिए डांस करती पार्षद के साथ महिलाएं दिखाई दे रही हैं। हालांकि आईबीसी 24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।