कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रियंका गांधी हैं पीएम पद का लोकप्रिय चेहरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दिया बड़ा बयान

प्रयागराज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को यहां कहा कि क्षेत्रीय दल अपने-अपने राज्यों में बड़ा कद रखते हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजनीति में नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रधानमंत्री पद के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक सबसे लोकप्रिय चेहरा प्रियंका गांधी वाद्रा हैं। कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के बहुत से कार्यकर्ताओं की इच्छा है और देश की जनता के बीच भी यह संदेश है कि प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी के सामने यदि कोई लोकप्रिय नेता हो, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिकस्त दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि इस समय देश में जिस तरह का राजनीतिक माहौल है उससे हर कोई छुटकारा पाना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे बड़ी समस्या यह है कि हम अपनी संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों से दूर हो रहे हैं। राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए संस्कृति, सभ्यता एवं इतिहास की नई परिभाषा गढ़कर जनता को गुमराह किया जा रहा है।’’ कृष्णम ने कहा कि आज आवश्यक हो गया है कि गांधीवादी और देश को एकजुट रखने की चाहत रखने वाले लोगों को एकजुट होकर पूरी ताकत से 2024 के चुनाव में भाजपा के खिलाफ उतरना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव मुद्दों का चुनाव नहीं है बल्कि चेहरे और व्यक्तित्व का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टक्कर देने के लिए देश की जनता के सामने कोई सशक्त चेहरा लाना पड़ेगा। कृष्णम ने कहा कि क्षेत्रीय दल अपने-अपने राज्यों में बड़ा कद रखते हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजनीति में प्रधानमंत्री पद के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक सबसे लोकप्रिय चेहरा प्रियंका गांधी हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |