योजनाओं के क्रियान्वयन और जन-समस्या समाधान के लिए कार्य करें : मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने जबलपुर में जन-सेवा मित्रों से किया संवाद

भोपाल : रविवार, अप्रैल 9, 2023,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन-सेवा मित्र योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जन-समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये कार्य करते रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को जबलपुर में युवा इंटर्नशिप योजना अंतर्गत जन-सेवा मित्रों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें सौंपे गए कार्य के अनुभव और योजनाओं के क्रियान्वयन के फीडबेक की जानकारी भी ली। उन्होंने जन-सेवा मित्रों द्वारा बनाये गये “विजन डाक्यूमेंट” को लोकार्पित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन-सेवा मित्र योजनाओं का लाभ, पात्र व्यक्तियों और सुदूर अंचल तक पहुँचाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्या के समाधान में सहयोगी होना सुकून देने वाला अनुभव होता है, जो जीवन में हमेशा काम आता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना जैसी सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने वाली योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ सुशासन भी हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इसे हासिल करने में बिना झिझक काम करना है। समाज और देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने का जुनून लाएँ, इससे काम करने की ताकत मिलती है। अब जन-सेवा मित्रों से समय-समय पर संवाद होता रहेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |