ISBT कैंपस चार्टर्ड बाइक के चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

भोपाल। राजधानी भोपाल के ISBT स्थित ई-बाइक चार्जिंग स्टेशन और साइकिल के गोडाउन में बड़ा हादसा हो गया। चार्जिंग के दौरान एक ई-बाइक में आग लग गई। चपेट में आने से 25 ई-बाइक और सवा सौ चार्टर्ड साइकिलें जलकर कबाड़ हो गईं। सुबह होते ही कंपनी के अफसर नुकसान का आकलन करने में जुट गए। भोपाल में दो महीने पहले पहले ई-बाइक की सुविधा शुरू हुई थी।

कैम्पस में ही ई-बाइक और चार्टर्ड साइकिल का चार्जिंग स्टेशन और गोडाउन बना है। चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। आग से बड़े नुकसान की आशंका है। रात 2.37 बजे माता मंदिर फायर स्टेशन से दमकलें रवाना हुई। करीब तीन घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। फायरमैन प्रदीप शर्मा, सुमित कुशवाह और राजपाल समेत अमले ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।

ई-बाइक और साइकिल के स्टेशन-गोडाउन में जिस समय आग लगी, तब पास में ही सिटी बसें भी खड़ी थीं। इसलिए चारों ओर दमकलों के जरिए आग बुझाई जाने लगी। ताकि, आग ज्यादा न बढ़ सके। हालांकि, आग की लपटें इतनी अधिक थी कि वह काबू में नहीं आ रही थी। मुश्किल से आग बुझाई जा सकी। आग लगने से चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया।आग की वजह से डेढ़ सौ से ज्यादा ई-बाइक और चार्टर्ड साइकिलें जलकर राख हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |