खूंटाघाट डैम में तैरती मिली गायब कोचिंग छात्रा की लाश, 6 अप्रेल से थी लापता, घरवालों को किया था मैसेज

रतनपुर: बीते 6 अप्रैल से गायब हुई एक कोचिंग छात्रा की लाश आज यानी रविवार सुबह रतनपुर थाना क्षेत्र के खूंटाघाट से बरामद की गई हैं। लाश तैरकर डैम के किनारे पर पड़ी हुई थी जिसपर कुछ लोगो की नजर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना फ़ौरन पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने लाश की शिनाख्त प्रीति भारद्वाज के तौर पर की। प्रीति बीते 6 अप्रैल से गायब थी। घरवालों की शिकायत के बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

प्रीति भारद्वाज अकलतरा की रहने वाली थी और बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गुरूवार 6 अप्रैल को उसने अपने परिजनों को मोबाइल पर मैसेज किया और फिर उसका फोन स्वीच ऑफ़ हो गया। परिजनों ने उसे सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन नही हो पाया। उन्होंने इसकी सूचना बिलासपुर पुलिस को दी।

पुलिस की साइबर टीम ने जब तहकीकात शुरू की तो प्रीति का आखिरी लोकेशन उन्हें रतनपुर दिखाया। इसके बाद टीम रतनपुर पहुंची और प्रीति की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता-मालूम नहीं चल पाया। वही आज सुबह मिली लाश प्रीति की निकली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टंम के लिए रवाना कर दिया हैं। पीएम के पश्चात ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। मामले की जाँच हर एंगल से की जा रही हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |