आकाशीय बिजली गिरने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत, चपेट में आने से दो बच्चे भी झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी

दमोह। मध्यप्रदेश के जिला दमोह मे देर रात गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होने के कारण मौसम ने एकाएक करवट बदल दी। वही इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई और दो बच्चे चपेट मे आने से झुलस गए। घटना के बाद घायल बच्चो को पथरिया अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहा उनका इलाज किया जा रहा है।

मामले मे जानकारी अनुसार बताया जा रहा है की, घटना जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उमरा की है। जहां पर देर रात एकाएक गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें अन्नू आदिवासी तथा राधे आदिवासी चपेट मे आ गए। जिनकी घटना स्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गई। वही इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट मे उनके दो मासूम बच्चे लखन, और हरिबाई भी आ गये, जो गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद दोनों मृतको के शव को पथरिया अस्पताल मे रखवा दिया गया है, जहा पर आज उनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा, तथा घायल दोनों बच्चो को अस्पताल मे भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है, वही मामले मे पथरिया पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |