प्रभारी मंत्री श्री यादव ने 50 लाख की लागत से अधिक के कार्यों की समीक्षा की,मंत्री ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा विभाग कार्यों में प्रगति हासिल करने में किसी तरह का समझौता नहीं करें

शाजापुर,,
सभी विभाग तय समय सीमा में निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। उक्त निर्देश प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी श्री Brijendra Singh Yadav ने आज शाजापुर में 50 लाख रूपये लागत से अधिक के संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराजसिंह सिसोदिया, श्री अशोक नायक, सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव,जिला कोषालय अधिकारी श्री जी एल गुवहटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री श्री यादव ने कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि माह जून में पूर्ण होने वाले कार्य को 15 जून तक विशेषकर सड़कों के कार्य को पूरा कराएं। कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। गुणवत्ता विहीन कार्यों के कारण शासन को धन हानि और समय बर्बादा होता है। समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिन कार्यों के ठेकेदार काम छोड़कर चले गये हैं उन कार्यों के लिए पुन: टेंडर आमंत्रित करें। विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री श्री यादव ने खराब हुए ट्रांसफार्मर्स को बदलने के निर्देश दिये। साथ ही पुरानी लाईनों को बदलने एवं टेढ़े-मेढ़े खम्बों को ठीक करने का कार्य भी विभाग करें। विद्युत वितरण कंपनी आम उपभोक्ताओं के बिजली के बिलो की समस्याओं का भी निपटारा समय सीमा में करें। विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारी को सड़क की गुणवत्ता सही रखने तथा सड़क एवं पुलिया निर्माण के कार्य वर्षा के पूर्व समाप्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बैठकों में समीक्षा केवल तारीख निर्धारण के लिए नहीं होती है, बल्कि यथार्थ में कार्य की प्रगति मिलना चाहिये। जो तारीख कार्य पूर्णता के लिए निर्धारित की जाती है, उस तारीख तक कार्य पूर्ण होना चाहिये। पीआईयू के कार्यों की समीक्षा में प्रभारी मंत्री श्री यादव ने प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। लोक निर्माण विभाग के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री को गौशालाओं में बायोगैस एवं सीएनजी प्लांट लगाकर अतिरिक्त आय के संसाधन जुटाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। शिक्षा विभाग के कार्य की समीक्षा में प्रभारी मंत्री श्री यादव ने कहा कि गुलाना में निर्माणाधीन सीएम राईज विद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बिल्डिंग में क्रेक्स आ रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अगले कार्य सीमेंट की ईंट के बजाय परम्परागत रूप से बनने वाली ईंटों से कराएं। साथ ही निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का भी पुन: टेस्ट कराएं। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कार्य विभाग के कार्यों की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने कहा कि छात्रावासों के निरीक्षण में पाया गया कि वहां बच्चों को पर्याप्त सुविधाएं एवं भोजन नहीं मिल रहा है। वही बच्चों को पुराने गद्दे-तकीया आदि दिये गये हैं। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि जाँच कराएं और संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई करें। बच्चों के जीवन से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। छात्रावास अधीक्षकों के संबंध में उन्होंने कहा कि किसी भी छात्रावास में अधिक समय तक अधीक्षक पदस्थ नहीं रहें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्य शुरू होने के पहले कार्य के मध्य एवं कार्य पूर्ण होने के फोटोग्राफ्स रखें। शहरी विकास अभिकरण के कार्यों की समीक्षा में नगरपालिका शाजापुर में निर्मित स्वीमिंग पुल को 7 दिवस में चालू करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, सेतु निर्माण, जल संसाधन के कार्यों की समीक्षा भी की गई।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि निर्माण गतिविधियों में अधिकारी और ठेकेदार का महत्व पूर्ण रोल होता है। विभाग कार्यों में प्रगति हासिल करने में किसी तरह का समझौता नहीं करें। जिन कार्यों को 30 जून तक पूर्ण होना है, उन्हें 15 जून तक पूर्ण कराएं। कार्यों में गति लाएं और तय समयसीमा के पहले पूर्ण कराएं। ठेकेदारों को यदि कोई समस्या हो तो उसका निराकरण भी विभागीय अधिकारी करें।
#collectorshajapur #JansamparkMP #jansamparkshajapur
CM Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |