‘होते कौन हैं आप? आपके बाप ने अपने ढंग से जीने का अधिकार दिया?’ विजयवर्गीय के बयान पर उदित राज की विवादित टिप्पणी

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर जमकर सियासत देखने को मिल रही है। बयान सामने आने के बाद से ही लगातार विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर बीजेपी और विजयवर्गीय पर निशाने साधे जा रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा का भी बयान सामने आया है। संगीता शर्मा ने कहा है कि क्या अब बीजेपी नेताओं के हिसाब से महिलाएं पहनेंगी कपड़े? इसके साथ ही संगीता शर्मा ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर बीजेपी नेताओं को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। यह स्वतंत्र भारत है इसमें सबको खाने पीने, ओढ़ने और पहनने का अपना अधिकार है।

कैलाश विजयवर्गीय का बयान

महिलाएं स्वतंत्र हैं, हम जैसा चाहेंगे वैसा ड्रेस पहनेंगे

कांग्रेस नेता संगीता शर्मा ने कहा, ‘बीजेपी अपना संविधान चलाना चाहती है। देश की महिलाएं कैसे कपड़े पहनेंगी क्या यह भारतीय जनता पार्टी तय करेगी? महिलाओं को अपमानित करने वाले इस तरह के शब्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाएं स्वतंत्र हैं, हम जैसा चाहेंगे वैसा ड्रेस पहनेंगे बीजेपी तय नहीं करेगी।’

उदित राज की विवादित टिप्पणी

Udit Raj’s controversial comment on Vijayvargiya : इसके साथ ही इस मामले में डॉ. उदित राज ने भी पलटवार करते हुए विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने अपने ट्वीटर पर पोस्ट कर कहा है कि ‘ढंग के कपड़े न पहनने वाली लड़कियां लगती हैं शूर्पणखा, – बोले कैलाश विजयवर्गीय। क्या आपके बाप ने अपने ढंग से जीने का अधिकार दिया है , होते कौन हैं आप? कड़ी निन्दा होनी चाहिए!’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |