‘रोड नहीं तो वोट नहीं, विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार..’ सीएम शिवराज के गृह जिले में ग्रामीणों में आक्रोश

सीहोर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर का एवं इछावर क्षेत्र के वर्तमान बीजेपी विधायक एवं पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के विधानसभा क्षेत्र इछावर के अंतर्गत ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्राम रामनगर से मोलगा के बीच कि सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

रामनगर के ग्रामीणों ने कहा कि कई बार इस सड़क पर बड़े बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं देते। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस सड़क की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के पास गए, लेकिन पिछले कई सालों से सड़क नहीं बनी सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे। यहां तक कि मोलगा के पास बनी पुलिया में लगे तार बाहर आ रहे, लेकिन कोई ध्यान देने को तैयार नहीं। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिस कारण ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ा है। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

इछावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि रामनगर से मोलगा के बीच जो सड़क है, उसमें 3 फीट तक गड्ढे हो रहे हैं। लोगों को चलना मुश्किल हो रहा है। पहले भी कांग्रेस पार्टी ने कई प्रदर्शन किया, कई आंदोलन किए, लेकिन आश्वासन देने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। इसके साथ ही उन्होंने कहा की सड़क निर्माण होता रहेगा, लेकिन वर्तमान समय में उस सड़क को रिपेयर करवाया जाए, जिससे लोगों को आवागमन में आसानी हो। 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |