“नहीं होगी आउट सोर्स कर्मचारी की नियुक्ति, आचार संहिता का बहाना बनाकर…” पूर्व मंत्री का बड़ा बयान

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने कमर कस ली है। दोनों पार्टियां लगातार एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रही है। इस बीच पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्स के मामले पर बयान दिया है।

पीसी शर्मा में अपने बयान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति आउट सोर्स से करने के मामले में सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, न तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बचेंगे और न ही आउट सोर्स कर्मचारी की नियुक्ति होगी। अभी कुछ समय बाद चुनावी आचार संहिता बहाना बना देंगे और कह देंगे कि, चुनाव के बाद नियुक्ति करेंगे। इनकी वादा खिलाफी के कारण हर एक वर्ग इनसे नाराज है। इनको पता है कि, अब इनकी सरकार जा रही है इसलिए कुछ भी काम किए जा रहे है। अब केवल ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग मप्र में ये सरकार चलाएगी। मप्र में इस बार हमारी सरकार 114 नहीं, 174 सीटों के साथ आ रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |