बाप-बेटों ने युवक को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, जमकर चले लात-घूंसे

नर्मदापुरम। जिले में अब पुलिस का भय खत्म हो गया है खुले आम अपराधी सड़को पर मारपीट कर रहे है ऐसा ही एक मामला नर्मदापुरम के इटारसी का है जहाँ एक बार फिर खुलेआम बाजार में बेहरमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बाप और बेटों ने मिलकर एक युवक की पाइप, लात-मुक्कों से जमकर पिटाई की। युवक को मार-मार कर लहुलुहान कर दिया गया। मारपीट करने का लाइव वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके बाद इटारसी थाना पुलिस ने एक्शन लिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने झगड़ा करने वाले बाप-बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया।

मारपीट की घटना पुड़ी लाइन गौर होटल के सामने देर रात बजे की बताई जा रही है । फरियादी तरुण यादव निवासी मालवीयगंज है। आरोपी राकेश पांडे और उसके पुत्र अरुण पांडे, वरुण पांडे तीनों निवासी मालवीयगंज इटारसी है। पुलिस के मुताबिक फरियादी की मां और आरोपी राकेश पांडे पुड़ी लाइन में काम करते है। रात में तरुण अपनी मां को और आरोपी वरुण, अरुण अपने पिता को लेने पुड़ी लाइन आएं थे। तरुण यादव और अरुण, वरुण का कोई पुराना विवाद था। जिसे लेकर रात में उनके बीच कहा-सुनी हुई। कुछ देर बाद बहस मारपीट में बदल गई।

राकेश, वरुण, अरुण तीनों ने मिलकर फरियादी तरुण को मारने लगे। 49 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि तीनों मिलकर पाइप, लात-मुक्कों से युवक की बेहरमी से पीट रहे। महिला बेटे को बचाने और मारपीट करने से राेकते भी दिख रही। आरोपी कह रहे कि गाली बकेगा, गाली बकेगा कहते हुए पाइप उसके सिर पर मार रहे। पिटाई में युवक के सिर में चोट लगी। खून बहने लगा। लहुलुहान हालत में उसे अस्पताल ले आया गया। अब पुलिस कार्यवाही करने की बात कह रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |