मक्सी, एकता क्रिकेट क्लब मक्सी के तत्वधान में स्वर्गीय अश्विन सोनवान की स्मृति में रात्रि कालीन नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 7 अप्रैल से की गई है एकता क्रिकेट क्लब शाजापुर मक्सी के द्वारा यह भव्य आयोजन किया गया जिसमें एंट्री फीस ₹4500 तय की गई थी वही विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार ₹111111 दिया जाएगा तो द्वितीय पुरस्कार ₹55555 प्रदान किए जाएंगे इसमें मेन सीरीज को 52 इंच एलईडी टीवी और प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को ₹500 नगद पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान की जाएगी यह आयोजन मक्सी के तिलक हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान पर आयोजित किया जा रहा है एकता क्रिकेट क्लब के द्वारा इससे पूर्व अपने खिलाड़ी मित्र अर्जुन भाटी की स्मृति में किया गया था।