जबलपुर एसटीएफ ने ग्राहक बनकर पैंगोलिन तस्करों को पकड़ा

बालाघाट/वारासिवनी। जबलपुर एसटीएफ की टीम ने ग्राहक बनकर वारासिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगेझरी से गुरुवार की रात में पैंगोलिन के चार तस्करों को पकड़ा हैं।आरोपितों से पैंगोलिन खरीदने के लिए सात लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय किया गया था।जिन्हें हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर एसटीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मंगेझरी में एक युवक पैंगोलिन को बेचने की फिराक में घूम रहा है।जिसके बाद एसटीएफ ने वारासिवनी पहुंचकर वन अमले की मदद से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की।जहां मौके पर पहुंची टीम ने आरोपित यशलाल पिता हुकुमचंद कटरे 37 वर्ष निवासी मंगेझरी, राजेश पिता बाबूलाल मर्सकोले 41 निवासी मंगेझरी, अनतराम पिता रामदास बहेटवार 35 वर्ष निवासी छोटी कुम्हारी बालाघाट, दिव्याशु पिता उदेलाल झरिया 30 वर्ष निवासी सरेखा बालाघाट को गिरफ्तार किया गया।जिनके पास से पैंगोलिन को बरामद किया है।

तीन दिन से आरोपितों के संपर्क में थी टीम:
बताया जा रहा है कि एसटीएफ की टीम बीते तीन दिनों से वारासिवनी पहुंचकर आरोपितों को पैंगोलिन सहित पकड़ने के लिए उनसे संपर्क में थी और ग्राहक बनकर पतासाजी कर रही थी।एसटीएफ का आरोपितों के साथ लगभग सात लाख 50 हजार रुपये में दूरभाष पर सौदा तया हुआ था।तब आरोपितों ने उन्हें मिलने का स्थान बताया और आरोपित उस जगह पर जैसे ही पैंगोलिन को साथ में लेकर पहुंचे।तभी जबलपुर एसटीएफ की टीम व वारासिवनी वन अमले की टीम ने घेराबंदी करके पकड़ लिया।इस पैंगोलिन की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |