मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में कथावाचक पं. मिश्रा से सौजन्य भेंट की ब्रेकिंगमध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Apr 7, 2023 182 भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन प्रवास के दौरान कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाल और श्रीफल भेंट कर पं. मिश्रा का सम्मान किया। पं. प्रदीप मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने भेंट के दौरान कहा कि आज उज्जैन में कपड़े की फैक्टरी के उद्घाटन के बाद बहुत से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के लिये सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। Related Posts यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की… भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उज्जैन में शिव महापुराण की कथा से आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हुआ है। पं. मिश्रा ने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 182 Share