इंतजार हुआ खत्म! MPPSC 2019 मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, 15 अप्रैल से शुरू होनी है परीक्षा

भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय से इंतज़ार कर रहे आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। एमपीपीएससी की राज्य सेवा 2019 की स्पेशल मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 अप्रैल को जारी होंगे। इस परीक्षा के लिए ख़ास तैयारियां की गई है जिसमें प्रदेश के दस बड़े शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इनकी सूची भी जारी होने वाली है। इस स्पेशल परीक्षा में कुल 2700 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वही छात्र ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होगी और 20 तक चलेंगी। लंबे इंतजार के बाद हो रही इस परीक्षा के लिए इंदाैर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, बड़वानी, रतलाम, शहडोल, छिंदवाड़ा, सतना में सेंटर बनाए जा रहे हैं।

 इस परीक्षा के खत्म होने के बाद 30 मई तक रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद इंटरव्यू के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना है कि इसी साल जुलाई.अगस्त में इंटरव्यू भी शुरू हो सकते हैं। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय पीएससी प्रशासन रिजल्ट जारी होने के बाद लेगा। राज्य सेवा 2019 की प्रारंभिक परीक्षा 12 जनवरी 2020 को हुई थी। मुख्य परीक्षा 2021 में 21 से 26 मार्च के बीच हो पाई। इसका रिजल्ट 1 जनवरी 2022 को आया था। फिर 1918 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के आधार पर इंटरव्यू के लिए चयनित किए गए।

पिछले साल मार्च में उनके इंटरव्यू भी प्रस्तावित थे, लेकिन अन्य अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। फिर कोर्ट ने निर्णय दिया था कि प्री परीक्षा का रिजल्ट दोबारा जारी कर मुख्य परीक्षा भी दोबारा आयोजित की जाए। कोर्ट के निर्णय के बाद अब पीएससी करीब 2700 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित कर रहा है। ये वे अभ्यर्थी हैं जो 2019 की प्री.परीक्षा के रिवाइज्ड रिजल्ट के बाद मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हुए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |