सरकार शुरू करने जा रही नई योजना, हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे 4000 रुपए, जानें किसे मिलेगा लाभ

चुनावी साल में सरकार हर वर्ग को साधने में जुट गई है। जहां एक तरफ प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात मिलने जा रही है तो दूसरी ओर आधी आवादी को भी सरकार की तरफ से काफ राहत दी जा रही है। आगामी चुनाव से पहले शिवराज सरकार महिला वोटरों को साधने में जुटी है। महिलाओं-बेटियों को लेकर आए दिन बड़े बड़े ऐलान किए जा रहे है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी बेटी योजना की सौगात के बाद अब शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना शुरू करने का ऐलान किया है।

हर महीने 4000 रुपए

CM jivan janani yojna: गुरूवार को मुरैना पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि दवाओं की नि:शुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने संभागीय स्तर पर ड्रग डीलर हाउस की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का शुभारंभ किया जाएगा। गर्भावस्था के दौरान पंजीयन कराने वाली महिलाओं को पति के आयकर दाता न होने पर 4 हजार रूपये दिए जाएंगे।

सीएम ने की ये भी बड़ी घोषणाएं

– CM jivan janani yojna: सीएम शिवराज ने प्रदेश के चिकित्सालयों के उन्नयन के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की। सभी जिला चिकित्सालय में ढाई-ढाई करोड़ रूपए की लागत से मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 25 -25 लाख रूपए की लागत से मॉड्यूलर किचन बनाए जाएंगे।

– CM jivan janani yojna: प्रदेश के ऐसे 1440 उप स्वास्थ्य केंद्र, जो भवन विहीन हैं, उनके भवन बनाये जायेंगे। मुरैना सहित प्रदेश के 5 जिलों में एमआरआई मशीन सुविधा होगी। नि:शुल्क दवाओं के वितरण के लिए संभाग स्तर पर ड्रग वेयर हाउस बनाए जाएंगे।

– CM jivan janani yojna: सीएम ने मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की भी घोषणा की, जिसमें ऐसी गर्भवती महिलाएं, जो आयकर दाता नहीं होंगी, को 4 हजार रूपये की सहायता दी जाएगी।

– CM jivan janani yojna: जिले में एक फोरलेन सड़क और मुरैना रिंग रोड बनाए जाने की घोषणा भी की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |