भोपाल। मध्यप्रदेश के पीसीसी चीफ कमलनाथ पर सीएम शिवराज सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। सीएम ने कहा कि क्या आप मध्यप्रदेश को दंगे की आग में झोंकना चाहते हैं। आप कुछ भी कर लें हम एमपी को दंगे की आग में झोंकने नहीं देंगे। कमलनाथ बताएं मध्यप्रदेश में कहां दंगे हुए है। बता दूं कि कमलनाथ ने 2 दिन पहले बयान दिया था। देश और प्रदेश दंगे की आग में झुलस रहे है।