नीमच,, नवागत कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच में अपना पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों से चर्चा कर, विभागीय योजनाओं के लक्ष्यपूर्ति, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की प्रगति एवं विभिन्न विकास गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की और संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।





#JansamparkMP
#CollectorNeemuch