नवागत कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने गुरुवार 6 अप्रैल को नीमच जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के पद का पदभार संभाल लिया हैl अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने उन्हें पदभार सौंपा। ज्ञातव्य हो कि, शासन द्वारा नीमच में पदस्थ कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल का स्थानांतरण दमोह जिले में कर दिया गया हैl
नवागत कलेक्टर श्री दिनेश जैन इसके पहले शाजापुर जिले के कलेक्टर के पद का दायित्व संभाल चुके हैंl शासन द्वारा उन्हें नीमच जिला कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया हैl वर्ष 2011 बेच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री दिनेश जैन पूर्व में नीमच जिले में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के रूप में मनासा उपखंड एवं जावद में अपनी सेवाएं दे चुके हैंl
नीमच जिले में कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करते समय अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरुप्रसाद व अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। इसके पूर्व कलेक्टोरेट पहुंचने पर एडीएम सुश्री नेहा मीना एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने नवागत कलेक्टर श्री जैन का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत भी किया।





#JansamparkMP
#collectorneemuch