बोरिया-बिस्तर लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे आदिवासी, कर रहे ऐसी मांग

बुरहानपुर। जिले के नेपानगर वनपरिक्षेत्र के जंगलों में वन कटाई रोकने को लेकर आदिवासियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट का घेराव कर रखा है। रात में भी आदिवासी कलेक्ट्रेट परिसर में जहां जगह मिली वहां पर सोये हुए थे। माना जा रहा है कि जिले में ये अब तक का सबसे लंबा आंदोलन है।

बुरहानपुर जिले के जंगलों में वन कटाई को रोकने को लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे से आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया है। वन काटने वाले अतिक्रमणकारीयों पर कार्रवाई की जिद पर अड़े आदिवासी रात में भी कलेक्ट्रेट परिसर में ही भूखे प्यासे सोये हुए हैं, वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह सोये हुए इन आदिवासियों की सुध लेने के लिए ना तो कोई भी पार्टी का नेता आए  और ना ही कोई अधिकारी।

आपको बता दे कि नेपानगर वनपरिक्षेत्र के घाघरला और इससे लगे जंगलों में वनों की अंधाधुंध कटाई जारी है, जिस कारण हजारों एकड़ जंगल मैदान में तब्दील होते चला जा रहा। अन्य जिलों के लोग आकर जंगल में वनों की अंधाधुंध कटाई कर रहे है वन कटाई रोकने को लेकर ही जागृत आदिवासी दलित संगठन के नेतृत्व में हजारों आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर रखा है।आदिवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक वन काटनेवाले अतिक्रमणकारियों पर पुख्ता कार्रवाई नहीं होती है जब तक कलेक्ट्रेट का घेराव जारी रखेंगे कोई भी यहां से नहीं जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |