बीजेपी नेता का बड़ा बयान, हनुमान जयंती में शोभायात्रा को अल्पसंख्यक बस्ती से जाने की अनुमति नहीं मिली तो…मोहर्रम और ताज़ियों को भी न मिले इजाजत

भोपाल। देश के कुछ राज्यों में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के बाद भोपाल प्रशासन ने शहर के काजी कैंप रूट पर हनुमान जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा की इजाजत नहीं दी है। जिससे हिंदू संगठनों में नाराजगी व्याप्त है। शोभायात्रा की इजाजत ना देने पर मध्य प्रदेश के बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर हिंदू शोभायात्रा को अल्पसंख्यक बस्ती से इजाजत नहीं मिली तो मोहर्रम और ताज़ियों को भी हिंदू बस्तियों से जाने की इजाज़त नहीं मिलनी चाहिए।

बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- किसी भी राज्य का प्रशासन यदि हनुमान जयंती की शोभा यात्राओं को अल्पसंख्यक बस्तियों से जाने की इज़ाजत नहीं दे रहा है तो फिर वह यह भी तय करे कि मोहर्रम और ताजियों के जुलूस हिंदू बस्तियों या बाज़ारों से निकालने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। क़ानून और नियमों की कसौटी दोहरी नहीं हो सकती।

जयभान सिंह पवैया के ट्वीट पर सियासत शुरू हो गई है, MP कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हनुमान जयंती के जुलूस को अनुमति ना मिलना गंभीर विषय है। हिंदू धर्म के कार्यक्रम को अनुमति ना मिलना सरकार का दोहरा रवैया है। पूरे प्रदेश में हनुमान जयंती के जुलूस को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |