नरसिंहपुर। जिले की एक दर्दनाक घटना ने पूरी जिले को गमगीन कर दिया है। मामला गाडरवारा तहसील के चीचली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोल गांव खुर्द का है, जहां सविता ठाकुर नामक विवाहिता ने अपने पांच वर्षीय बेटे अनुराग ठाकुर और पांच माह की मासूम बेटी आरवी एवं खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिसमें तीनों की ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं नरसिंहपुर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक यह विचलित करने वाली दर्दनाक घटना है और इसके हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विवाहिता के मायके पक्ष एवं ससुराल पक्ष के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं और पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार है। पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ सके हालांकि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का ही मामला है, लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता, हालांकि हर बिंदुओं पर विस्तार से जांच की जा रही है।