‘न इन्होंने सिग्नल देखा, न उन्होंने सिग्नल देखा एक्सीडेंट हो गया रब्बा-रब्बा’ मंत्री जी ने शायराना अंदाज में कसा तंज
भोपाल। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर शायराना अंदाज में तंज कसा है। मंत्री मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ के चुनाव में मेरा क्या कसूर। टैग लाइन देने पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दोनों सत्ता के नशे में चूर है। ना इनका कसूर ना उनका कसूर। ना इन्होंने सिग्नल देखा ना उन्होंने सिग्नल देखा एक्सीडेंट हो गया रब्बा रब्बा।
आगे उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट और कसूर यह था कि कमलनाथ पार्टी को संभाल नहीं पाए। किसान को धोखा दिया यह कसूर था। बेरोजगारी भत्ता देने का वचन देकर पूरा नहीं किया यह कसूर था। संबल योजना बंद कर दी यह कसूर था।