दिव्यांग सुनील को अब बैठकर हाथ के बल नहीं चलना पड़ेगा कलेक्टर श्री जैन ने सुनील को मोटराईज्ड ट्रायसिकल प्रदान की

शाजापुर, 04 अप्रैल 2023/ ग्राम बापचा के रहने वाले सुनील पिता ताराचन्द पाटीदार जो कि दोनों पैरों से 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग है, को आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही अब वह बैठकर हाथ के बल चलेगा, क्योंकि उसे अब मोटराईज्ड ट्रायसिकल प्राप्त हो गई है। कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज सुनील को मोटराईज्ड ट्रायसिकल भेंट की ओर उसे हेल्मेट पहनाकर रवाना किया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपंसचालक सामाजिक न्याय श्री अजीत श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

विगत दिनों कलेक्टर को सुनील पाटीदार ने अपनी व्यथा सुनाते हुए मोटराईज्ड ट्रायसिकल प्रदान करने का अनुरोध किया था। कलेक्टर द्वारा सुनील की परेशानी को समझते हुए उसका आवेदन भारत सरकार भेजा था, जहां से एडीआईडी योजना के तहत उसके लिए मोटराईज्ड ट्रायसिकल स्वीकृत की गई, जिसे आज कलेक्टर द्वारा भेंट की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |     वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |     Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरी कहानी     |     गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप     |     बदायूं में ‘खूनी’ शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा कोहराम     |     UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या     |     Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी     |     US-Iran War Update: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम, होर्मूज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव; ग्लोबल मार्केट में हड़कंप     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और हादसे की पूरी जानकारी     |