जनसुनवाई में 27 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर दिनेश जैन ने जनसुनवाई में अफसरों से कहा टीम वर्क से जिले को उपलब्धियां मिली है

शाजापुर
—-
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने की। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से ग्राम रीछड़ी मुरादाबाद के बद्रीप्रसाद ने सीमांकन करवाने, पोलायकलां तहसील के पुजारियों ने मानदेय प्रदान करने, किठोर के अर्जुन सिंह ने अतिक्रमण हटवाने, मदाना के विक्रमसिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने, मुगोद की श्रीमती अचरज बाई ने फौती नामंतरण करवाने सहित अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं समस्याओं के आवेदन दिये गये।
——

—–
शाजापुर से नीमच जिले के लिए स्थानांतरित कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज अंतिम जनसुनवाई की। इस दौरान उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि जिले को जो भी उपलब्धियां हासिल हुई है वह केवल टीम वर्क के कारण है। उल्लेखनीय है कि जिले में ऊर्जा साक्षरता, ई-जनसुनवाई, रक्तदान, राजस्व सेवा अभियान, आदर्श तहसील जैसे अनेक नवाचार में जिले ने उपलब्धियां हासिल की हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्रग‍ति का श्रेय केवल कलेक्टर को नहीं जाता है, बल्कि इसके पीछे सभी शासकीय सेवकों और अन्य सहयोगियों का योगदान होता है। उन्होंने सभी शासकीय सेवकों से कहा कि शाजापुर जिले में टीम वर्क के साथ हुए नवाचार के लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |     वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |     Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरी कहानी     |     गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप     |     बदायूं में ‘खूनी’ शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा कोहराम     |     UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या     |     Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी     |     US-Iran War Update: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम, होर्मूज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव; ग्लोबल मार्केट में हड़कंप     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और हादसे की पूरी जानकारी     |