10 वर्षीय बालक बोरवेल में गिरा, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

– रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम भानपुर में हल्केवीर केवट का 10 वर्षीय बालक आशीष केवट गांव के बाहर बोरवेल में गिर जाने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार हल्केवीर केवट ग्राम भानपुर अपने गांव से करीब 1 किमी दूर खेत में गेहूं की फसल में हार्वेस्टर चलवा रहे थे। वही उनका 10 वर्षीय बालक आशीष केवट काम करते हुए खुले बोर वेल में गिर गया। बताया जाता है कि उक्त बोर 100 फिट गहरा है। और बालक करीब 25 फिट नीचे फंस गया था। जिसे ग्रामीणों, सरपंच लाखन सिंह, पप्पू केवट पहुंचे उन्होंने तत्परता से बालक को सूझ बुझ से तत्काल रस्सी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी भारत सिंह, नायब तहसीलदार अनीश धाकड़, चौकी प्रभारी, घटना स्थल पर पहुंचे। बालक से चर्चा की, और ग्रामीणों के साहस और सूझ बुझ की तारीफ की।
बालक पूर्ण रूप से स्वस्थ है। बालक के चेकअप के लिए सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया है। जहां डॉक्टर उसकी जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |