-धार के ग्राम टांडा में अब से कुछ देर पहले दो बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, बताया जाता है कि ग्राम परेठा के बोरी मार्ग पर दो बाइक सवारआमने सामने भीड़ गए, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक अन्य घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, सूचना मिलते ही टांडा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया, वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच में जुट गई है