प्रदेश में तेल घानी बोर्ड गठित होगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने तैलिक साहू राठौर महाकुंभ को किया संबोधित

भोपाल : रविवार, अप्रैल 2, 2023, 18:04
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि साहू राठौर सकल तैलिक समाज, परिश्रमी-देशभक्त और राष्ट्रवादी समाज है। राज्य सरकार समाज के कल्याण और विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान जंबूरी मैदान में राठौर साहू सकल तैलिक समाज के सामाजिक महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ कर्मा देवी की कृपा देश-प्रदेश पर बनी रहे और माँ सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर एक सप्ताह में तेल घानी बोर्ड का गठन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि माँ कर्मा के तीर्थ-स्थल नरवरगढ़, मंदसौर के तेलिया तालाब सहित अन्य स्थानों को विकसित करने तथा अन्य मांगों की पूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मांगों पर चर्चा के लिए समाज के प्रतिनिधि-मंडल को मुख्यमंत्री निवास आमंत्रित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |