कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा के 1 अप्रैल को संपन्न संस्कृत विषय की परीक्षा निरस्त
इस आशय म पत्र शिक्षा विभाग ने अपने सोशल अकाउंट से जारी भी किया है, लोगो के द्वारा इसको लेकर नाराजी भी व्यक्त की जा रही है । क्योंकि छोटे बच्चो को फिर परेशान होना पड़ेगा।
पत्र में लिखा है कि👇👇
प्रति,
जिला परियोजना समन्वयक,
जिला शिक्षा केन्द्र, समस्त जिले (म.प्र.)
विषय- वार्षिक मूल्यांकन हेतु कक्षा 8 की दिनांक 01.04.2023 को संपन्न संस्कृत विषय की परीक्षा निरस्त करने बावत्।
संदर्भ- 1. रा.शि. के. का पत्र क्र. / मूल्यांकन / परीक्षा / 2022-23/7068, दिनांक 21.12.2022 2. रा. शि. के. का पत्र क्र. / मूल्यांकन / परीक्षा / 2022-23 / 1148, दिनांक 22.02.2023
विषयांतर्गत लेख है कि संदर्भित पत्रानुसार निर्धारित समय-सारणी के आधार पर दिनांक 01.04.2023 को संपन्न कक्षा 8वीं की संस्कृत विषय की वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की गोपनीयता कतिपय कारणों से प्रभावित हुई है। अतः छात्र हित के दृष्टिगत उक्त परीक्षा को निरस्त किया जाता है। कक्षा 8 में तृतीय भाषा अंतर्गत संस्कृत भाषा का चयन करने वाले परीक्षार्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन पुनः किया जाएगा। इस परीक्षा की आगामी तिथि हेतु निर्देश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।
विदित हो कि तृतीय भाषा अंतर्गत किसी अन्य विकल्प यथा सामान्य हिन्दी / उर्दू / मराठी / उड़िया / पंजाबी एवं CWSN मूक बधिर परीक्षार्थियों हेतु चित्रकला का चयन करने वाले परीक्षार्थियों के लिए दिनांक 01.04.2023 को संपन्न परीक्षा पूर्ववत मान्य होगी। 1
👇देखें पत्र👇

कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा के 1 अप्रैल को संपन्न संस्कृत विषय की परीक्षा निरस्त#JansamparkMP pic.twitter.com/zi7zDwiqex
— School Education Department, MP (@schooledump) April 2, 2023

#JansamparkMP