उज्जैन में पंडित श्री प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा में आने वाले वाहनों के लिए जारी की पार्किंग व्यवस्था

🔶 *उज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पंडित श्री प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा में आने वाले वाहनों के लिए जारी की पार्किंग व्यवस्था*।
🔶 *उज्जैन पुलिस द्वारा पार्किंग रूट एवम् वाहन पार्किंग स्थल के अलावा जारी किया नो व्हीकल जोन*
🔶 *असुविधा से बचने के लिए श्रद्धालुगण प्रयोग करे निर्धारित मार्ग*

जैसा कि विदित है कि आगामी दिनांक 04.04.2023 को पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा उज्जैन जिले में शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाना है जिसमे जिले के अलावा दीगर जिले से भी श्रद्धालुगण के भारी संख्या में आने की संभावना है ।
उक्त व्यवस्था को मद्देनदर रखते हुए उज्जैन पुलिस अधीक्षक *श्री सचिन शर्मा* के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) *डॉ इंद्रजीत बाकलवार* के मार्गदर्शन मे कथा सुनने आए श्रद्धालुगण के वाहन पार्किंग के लिए निम्नलिखित निर्धारित रूट व पार्किंग व्यवस्था एवम् नो व्हीकल जोन व्यवस्था जारी की गई है ।

🛑 *श्रद्धालुगण के लिए व्यवस्था हेतु निर्धारित मार्ग एवम् पार्किंग व्यवस्था*

🔸 मक्सी रोड, देवास रोड, इन्दौर रोड से आने वाले वाहन आस्था गार्डन तिराहा से डायवर्ट होकर टोल प्लाजा से पहले एवं मोहनपुरा ब्रिज से उजडखेडा तिराहे से उजडखेडा मंदिर तरफ रोड के दाये वाये वाहन पार्क कर सकेंगे ।
🔸. बडनगर रोड से आने वाले वाहन मोहनपुरा मुल्लापुरा तिराहा दोनो रोड पर वाहनों को पार्क कर सकेंगे ।
🔸 आगर रोड से आने वाले वाहन आगरनाका उन्हेलनाका माता साडू के चाबडी होते हुऐ कुत्ता वावडी तिराहे से वाये होकर सदावल मार्ग के आस-पास पार्किंग में पार्क हो सकेंगे।
🔸नागदा, उन्हैल रोड से आने वाले वाहन साडू माता की बावडी होकर कुत्ता वावडी तिराहे से वार्य होकर सदावल मार्ग के आस-पास पार्किंग में पार्क हो सकेगे।
🔸शहर से आने वाले वाहन रंजीत हनुमान के पास गोन्सा रोड के दोनो तरफ पार्किंग स्थलों में खडे होगे।
*🚛भारी वाहनों का डायवर्सन प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक 🚛* 1. इंदौर रोड से बड़नगर एवं नागदा जाने वाले वाहन प्रशांति धाम तिराहे से मारुति शोरूम से सैफी पेट्रोल पंप से धतरावदा होते हुए श्री सिंथेटिक से पंड्या खड़ी मंडी गेट होकर आगर नाका होते हुए उन्हेल नाका साडू माता की बावड़ी होते हुए बड़नगर एवं नागदा के लिए जा सकेंगे
2 देवास मार्ग से आने वाले वाहन जिन्हें बड़नगर एवं नागदा जाना है वह मारुति शोरूम से सैफी पेट्रोल पंप से धतरावदा होते हुए श्री सिंथेटिक से पंड्या खेड़ी होते हुए मंडी गेट होकर आगर नाका होते हुए उन्हेल नाका साडू माता की बावड़ी होते हुए बड़नगर एवं नागदा के लिए जा सकेंगे

🔺 *नो व्हीकल झोन* 🔺

🔴 प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक शकराचार्य चौराहा मुल्लापुरा तिराहे से !
🔴 भूखी माता चौराहे से भूखी माता होकर शंकराचार्य चौराहा !
🔴 नृसिंहघाट चौराहे से शंकराचार्य चौराहा !
🔴 छोटी रपट सुनहरी घाट से शंकराचार्य चौराहा !
🔴. शंकराचार्य चौराहा से मुल्लापुरा तक!
🔴सदावल तिराहे से शंकराचार्य चौराहा तक।
समस्त वाहन उपरोक्त मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगे।

🙏 *उज्जैन पुलिस अपील* 🙏

*उज्जैन पुलिस आम जनता से अपील करती है कि दिनांक 04.04.2023 से 10.04.2023- तक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा शिव महापुराण कथा होने से परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर अनावश्यक परेशानी से बचे तथा यातायात पुलिस उज्जैन का सहयोग करें,उज्जैन पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है!*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |