दो पंचायत सचिव निलंबित शाजापुर जिले में हुई कार्यवाही

शाजापुर, 31 मार्च 2023/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के कार्य में लापरवाही करने पर दो पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया है।

जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत बड़नपुर के पंचायत सचिव रामबाबु पडियार तथा जनपद पंचायत शुजालपुर की ग्राम पंचायत अजनई के पंचायत सचिव मोहनलाल परमार को निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बड़नपुर के पंचायत सचिव रामबाबु पडियार द्वारा शासन की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का 29 मार्च तक कोई कार्य नहीं करने, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अनुपस्थित रहने, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में लापरवाही बतरने पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) 1999 के नियम (4)(क) के प्रावधान अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही रामबाबु पडियार को निलंबित किये जाने के फलस्वरूप जनपद पंचायत शाजापुर में सबंद्ध पंचायत सचिव श्री संजय सक्सेना को ग्राम पंचायत बड़नपुर में पंचायत सचिव के पद पर कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।

इसी तरह ग्राम पंचायत अजनई के पंचायत सचिव मोहनलाल परमार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने, शासन की योजनाओं में रूचि नहीं लेने, तहसीलदार के ग्राम पंचायत अजनई के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने एवं जनपद पंचायत शुजालपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से दूरभाष पर दुर्व्यवहार शब्दों का प्रयोग करने पर निलंबित किया गया है। साथ ही मोहनलाल परमार को निलंबित किये जाने के फलस्वरूप ग्राम पंचायत पटलावदा के पंचायत सचिव श्री संजय परमार को अपने कार्य के साथ-साथ ग्राम पंचायत अजनई के पंचायत सचिव के पद का अतिरिक्त

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |