मंदसौर,, सुवासरा विधानसभा के चंदवासा में भटुनी-चंदवासा रोड पर खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगी है। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हवा तेज होने से आशंका है कि कोई चिगारी उड़कर वहां पहुंच गई जिससे फसल में आग लगी होगी। खेत मालिक किसान दुलेसिंह के 12 बीघा की गेंहू फसल में आग लग गई है।किसान ने बताया कि उनका लाखों का नुकसान हो गया।गर्मियां आते ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में किसानों की चिता बढ़ गई है।खेत मालिकों ने लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में ट्रैक्टर द्वारा खेत में जुताई कर बाकी फसल को बचाया। सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। फायर कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंच गए और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हवा तेज होने से आशंका है कि कोई चिगारी उड़कर वहां पहुंच गई, जिससे फसल में आग लगी होगी। खेत मालिकों ने बताया कि उनका लाखों का नुकसान हो गया।