Agar Malwa खाद्य विभाग जांच कार्यवाही,दूध का सेंपल लिया

आगर-मालवा, 27 मार्च/कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी के एल कुंभकार द्वारा गत दिवस 26 मार्च 2023 को देर शाम देवीसिंह ठाकुर निवासी निपानिया हनुमान द्वारा सरकार बाड़ा आगर पर अस्थाई स्टाल लगाकर देव शक्ति दूध डेयरी के नाम दूध का विक्रय करते पाए जाने पर 4 अलग-अलग केन में संग्रहित लगभग 100 लीटर दूध को समरस कर भैंस के दूध का सैंपल जांच हेतु लिया। दुकानदार द्वारा उक्त दूध स्वयं, अपने पारिवारिक सदस्यों, एवं आसपास के गांव से एकत्रित कर घर जाकर बाटने की बजाय एक स्थान पर बैठकर विक्रय करना बताया। एकत्रित सैंपल जांच हेतु राज्य खाद्य लैब भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना निष्कर्ष के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। दूध संग्रहण एवम परिवहन के लिए प्लास्टिक के स्थान पर आसानी से साफ होने वाली स्टील की टंकी, टैंकर का उपयोग करे। वैध खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही कारोबार करे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार ने इस दौरान निर्देश दिए कि खाद्य लाइसेंस की कॉपी एवं फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड दुकान में लगाए। दूध को छानकर ही संग्रहित करे, प्रतिदिन की संकलित दूध की मात्रा, फैट, एस एन एफ, थोक फुटकर में विक्रय एवं अन्य दूध उत्पाद बनाने में प्रयुक्त मात्रा की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने हेतु निर्देशित करे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#foodsuppliesmp
#CommissionerUJN

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |