पटवारियों ने भी काम के बोझ से परेसान होकर किया किनारा,लाड़ली बहना योजना का काम करने से किया मना,दिया तहसीलदार को ज्ञापन,
पन्ना,, मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लाड़ली बहना योजना की सुरुआत की है।जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए समूचे प्रशासनिक अमले को लगा दिया था।लेकिन अब एक एक कर कर्मचारी संघ इस योजना का काम करने से मना कर रहे हैं।पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका हड़ताल पर,फिर सचिव,और रोजगार सहायक हड़ताल पर चले गए।अब पटवारी संघ के द्वारा भी इस योजना का काम करने से मना कर दिया गया।तहसीलदार पन्ना को ज्ञापन देकर काम करने से इंकार किया है।जिससे इस योजना पर सुरुआति दिनों से ही संकट के बादल छाने लगे हैं।