शिक्षा का अधिकार कानून, निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 1 लाख 34 हजार से अधिक बच्चों के आवेदन

उज्जैन 25 मार्च। शिक्षा का अधिकार अधिनियम में गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में एक लाख 34 हजार 851 बच्चों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने बताया कि 28 मार्च को विद्यालय आवंटन के लिए पारदर्शी रेण्डम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी खोली जायेगी। ऑनलाइन लॉटरी से आवेदकों को स्कूल का आवंटन किया जायेगा और चयनित आवेदकों को एस.एम.एस. से भी सूचित किया जाएगा।

इस वर्ष प्रदेश के 27 हजार 314 निजी विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश के लिए लगभग 2 लाख 84 हजार सीट उपलब्ध हैं। अंतिम ति‍थि तक 24 हजार 930 निजी स्कूलों की 34 हजार 851 सीटस के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रदेश के 2 हजार 384 निजी स्कू‍ल ऐसे हैं जिनमें नि:शुल्क प्रवेश के लिए एक भी आवेदन नहीं किया गया है।

जिन एक लाख 34 हजार 851 बच्चों के आवेदन प्राप्त हुए हैं उनमें से 64 हजार 260 बालिकाएं और 70 हजार 591 बालक हैं। सर्वाधिक आवेदन नर्सरी कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश के लिए किए गए हैं । जिनमें 41 हजार 66 बालकों के और 37 हजार 913 बालिकाओं के आवेदन हैं। वहीं के.जी. 1 के लिए 19 हजार 51 बालकों और 17 हजार 288 बालिकाओं, के.जी. 2 के लिए एक हजार 45 बालकों तथा 984 बालिकाओं तथा कक्षा एक के लिए 9 हजार 428 बालकों और 8 हजार 75 बालिकाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिन विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 25 मार्च 2023 तक संबंधित जन शिक्षा केन्द्रों पर करवा लिये गये हैं, उन सभी बच्चों को 28 मार्च को होने वाली ऑनलाइन लॉटरी में शामिल कर नि:शुल्क प्रवेश के लिए शालाओं का आवंटन किया जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |